Physics GK - Physics GK In Hindi - Physics GK Question
भौतिक विज्ञान (Physics) विज्ञान की वह शाखा है जो पदार्थ की संरचना और अवलोकन ब्रह्मांड के मूलभूत घटकों के बीच बातचीत से संबंधित है। सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, RRB, CTET, TET, BED, UPSC इत्यादि में भौतिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। यहाँ Physics के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को Listed किया गया है जो सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगी हो सकती है।
भौतिक विज्ञान | भौतिक सामान्य ज्ञान | भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
436. निर्वात में स्वतंत्र रूप से गिरती सभी वस्तुओं के लिए किसका मान समान होगा ?
- (A) वेग
- (B) बल
- (C) त्वरण
- (D) चाल
437. यदि किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी, समय के वर्ग के समानुपाती है, तो ?
- (A) त्वरण नियत है
- (B) त्वरण शून्य है
- (C) वेग नियत है
- (D) वेग और त्वरण दोनों परिवर्तीत है
438. वृत्ताकार पथ के चारों ओर पिण्ड की गति किसका उदाहरण है ?
- (A) समान वेग, समान चाल
- (B) समान वेग, परिवर्ती चाल
- (C) समान चाल, परिवर्ती वेग
- (D) इनमें से कोई नहीं
439. एकसमान वृत्तीय गति में ?
- (A) त्वरण एवं वेग दोनों ही परिवर्ती होते हैं
- (B) वेग व त्वरण दोनों ही नियत रहते हैं
- (C) त्वरण एवं चाल नियत रहती है, जबकि वेग परिवर्ती होता है
- (D) त्वरण एवं चाल दोनों हो नियत रहते है
440. दूध को मथने पर क्रीम अलग हो जाती है, इसका कारण है ?
- (A) अपकेंद्र बल
- (B) गुरुत्वीय बल
- (C) घर्षण बल
- (D) अभिकेंद्र बल
441. निम्नलिखित में से कौन-सी जड़त्व की माप है ?
- (A) वेग
- (B) द्रव्यमान
- (C) भार
- (D) त्वरण
442. जड़त्व का गुण ?
- (A) किसी भी वस्तु में नहीं होता
- (B) किसी-किसी वस्तु में होता है
- (C) प्रत्येक वस्तु में होता है
- (D) केवल गतिशील वस्तु में होता है
443. न्यूटन का प्रथम गति का नियम संकल्पना देता है ?
- (A) संवेग की
- (B) ऊर्जा की
- (C) कार्य की
- (D) जड़त्व की
444. किसी गतिशील पिण्ड का वेग आधा करने से उसका संवेग हो जाता है ?
- (A) आधा
- (B) दोगुना
- (C) चार गुना
- (D) एक चौथाई
445. क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम है ?
- (A) न्यूटन का प्रथम नियम
- (B) न्यूटन का द्वितीय नियम
- (C) न्यूटन का तृतीय नियम
- (D) उपयुक्त में से कोई नहीं
446. गुरुत्वाकर्षण की परिभाषा किसने दी थी ?
- (A) आर्किमिडीज
- (B) न्यूटन
- (C) फैराडे
- (D) गैलिलियो
447. सभी मूल बलों में सबसे दुर्बल है ?
- (A) चुंबकीय बल
- (B) नाभिकीय बल
- (C) गुरुत्वीय बल
- (D) स्थिर विद्युत बल
448. पृथ्वी द्वारा लगाए गए गुरुत्वाकर्षण बल को कहते हैं ?
- (A) गुरुत्वीय बल
- (B) उत्प्लावन बल
- (C) प्रणोद
- (D) इनमें से कोई नहीं
449. न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नियम लागू होता है ?
- (A) केवल आकाशीय पिण्डों के लिए
- (B) केवल अनावेशित कणों के लिए
- (C) केवल ग्रहों के लिए
- (D) सभी पिण्डों के लिए
450. पृष्ठ तनाव की इकाई है ?
- (A) न्यूटन
- (B) न्यूटन-मी2
- (C) न्यूटन-मी
- (D) न्यूटन/मी
Physics GK Hindi - भौतिक विज्ञान से संबन्धित अन्य सामान्य ज्ञान के सवाल
Biology Gk | Chemistry GK |
Like Our Facebook Page To Get The Latest Updates : Facebook