Samanya Gyan Hindi

Samanya Gyan Question Set - 6

सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण 30 प्रश्नों का एक संग्रह। सभी परीक्षाओं में सामान्य अध्ययन की विषय-वस्तु लगभग समान ही रहते हैं । हाँ, विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों का 'कठिनाई स्तर' अलग-अलग हो सकता है। यहाँ आपको सभी विषयों से लिए गए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के सवाल पढ़ने को मिलेंगे। जो आने वाले सभी तरह के प्रतियोगिता परीक्षाओं में उपयोगी हो सकती है।

Samanya Gyan

General Knowledge Questions

  1. भारत में मुसलमानों में उच्च शिक्षा का अग्रणी कौन था ?
  2. उत्तर - सर सैयद अहमद खाँ


  3. 'आजाद हिन्द फौज' (भारतीय राष्ट्रीय सेना) किसने संगठित की थी ?
  4. उत्तर - सुभाषचन्द्र बोस


  5. चंगेज खाँ किसके शासन काल में सिंधु नदी पर पहुंचा था ?
  6. उत्तर - इल्तुतमिश


  7. 'आइने अकबरी' किसके द्वारा लिखा गया था ?
  8. उत्तर - अबुल फजल


  9. लोगों से सीधे संपर्क रखने वाला/सीधे बात करने वाला राजा कौन था ?
  10. उत्तर - अशोक


  11. पानीपत की तीसरी लड़ाई में (14 जनवरी, 1761 को) मराठों को हार खानी पड़ी थी,क्योंकि ?
  12. उत्तर - उन्होंने उत्तर में राजे-रजवाड़ों और लोगों को अपने से अलग कर दिया था


  13. लुम्बिनी किसका जन्म स्थान है ?
  14. उत्तर - बुद्ध का


  15. 'अष्टाध्यायी' किसने लिखी थी ?
  16. उत्तर - पाणिनि


  17. भारत में कौन मिट्टी समूह सबसे बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है ?
  18. उत्तर - जलोढ़ मिट्टी


  19. बाँधवगढ़ राष्ट्रीय प्राणि उद्यान किस राज्य में है ?
  20. उत्तर - मध्य प्रदेश


  21. पोंग बाँध किस नदी पर है?
  22. उत्तर - व्यास


  23. पौधों और जानवरों की सबसे अधिक किस्में कहाँ पाई जाती हैं ?
  24. उत्तर - उष्णकटिबंधीय वन में


  25. वृहत् हिमालय माला में सिक्किम में महत्वपूर्ण दर्रा कौन-सा है ?
  26. उत्तर - जेलेप ला


  27. कौन-सा राज्य सदाबहार चंदन के लिए प्रसिद्ध है ?
  28. उत्तर - कर्नाटक


  29. शैल (चट्टान) का स्वस्थान विघटन और/या अपघटन क्या कहलाता है ?
  30. उत्तर - अपक्षरण


  31. सबसे बड़ी प्रवाल रोधिका कहाँ पर है ?
  32. उत्तर - आस्ट्रेलिया का क्वीसलैंड समुद्रतट


  33. किस नदी के साथ-साथ बहुत अधिक अवनालिका अपरदन से अन्तर्वाही भूमि स्थलाकृति बन गई है ?
  34. उत्तर - चंबल


  35. पचास पैसे का सिक्का कैसा मुद्रा है ?
  36. उत्तर - सीमित वैध मुद्रा


  37. भारत में अधिकांश डेल्टाओं के साथ-साथ कौन-सी सबसे अधिक सामान्य वनस्पति पाई जाती है?
  38. उत्तर - गरान (मैन्ग्रोव)


  39. भारत में किस राज्य में सबसे बड़ा निवल क्षेत्र तालाब से सिंचाई के अन्तर्गत आता है?
  40. उत्तर - तमिलनाडु


  41. प्रायद्वीपीय भारत के पश्चिमी समुद्रतट की तरफ समुद्र में गिरने वाली नदियों के डेल्टा किसके कारण नहीं बनते हैं ?
  42. उत्तर - खड़ी ढाल


  43. लॉर्ड कीन्स के अनुसार, ब्याज की दर किसकी पूर्ति और माँग द्वारा निर्धारित होती है ?
  44. उत्तर - धन/मुद्रा


  45. एक एकाधिकारी अपने लाभ को अधिकतम कब करता है ?
  46. उत्तर - जब सीमान्त लागत = सीमान्त राजस्व


  47. 'कोयला' क्या माना जाता है ?
  48. उत्तर - उपभोक्ता माल


  49. अतिरिक्त निवेश व्यय तब तक होगा जब तक पूँजी की सीमान्त उत्पादिता ?
  50. उत्तर - ब्याज की दर से अधिक हो


  51. पूर्ण बाजार का यह अर्थ होता है कि ?
  52. उत्तर - कई विक्रेता हैं और कई खरीददार हैं


  53. दुर्लभ मुद्रा' क्या होती है ?
  54. उत्तर - जिसका बाहरी (विदेशी) मूल्य बढ़ रहा हो


  55. राज्य सरकार के कार्य किसके नाम में कार्यान्वित किए जाते हैं ?
  56. उत्तर - राज्य के राज्यपाल


  57. राष्ट्रपति द्वारा आपात् स्थिति की घोषणा के लिए क्या आवश्यक है ?
  58. उत्तर - तीस दिन के भीतर संसद का अनुमोदन


  59. भारत में शासन करने के अवशिष्ट अधिकार किसके पास है ?
  60. उत्तर - केन्द्र सरकार


Samanya Gyan Question Set - 7