Samanya Gyan Hindi

Samanya Gyan Question Set - 14

सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण 50 प्रश्नों का एक संग्रह। सभी परीक्षाओं में सामान्य अध्ययन की विषय-वस्तु लगभग समान ही रहते हैं । हाँ, विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों का 'कठिनाई स्तर' अलग-अलग हो सकता है। यहाँ आपको सभी विषयों से लिए गए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के सवाल पढ़ने को मिलेंगे। जो आने वाले सभी तरह के प्रतियोगिता परीक्षाओं में उपयोगी हो सकती है।

Samanya Gyan

General Knowledge Questions

  1. भारतीय परिषद् अधिनियम, 1909 का सर्वग्राह्य (Popularly) नाम क्या है ?
  2. उत्तर - मिन्टो मोर्ले सुधार


  3. गौतम बुद्ध का जन्म-स्थान कहाँ है ?
  4. उत्तर - लुम्बिनी


  5. महावीर की माता कौन थीं ?
  6. उत्तर - त्रिशला


  7. अकबर के शासन काल में भूराजस्व सुधारों के लिए कौन उत्तरदायी था ?
  8. उत्तर - टोडरमल


  9. अकबर द्वारा बनवाए गए उपासना-भवन का क्या नाम था ?
  10. उत्तर - इबादतखाना


  11. भारत में पल्लवों का 'एकाश्मीय रथ' कहाँ मिला है ?
  12. उत्तर - महाबलीपुरम् में


  13. कृष्णदेव राय किसके समकालीन थे ?
  14. उत्तर - बाबर


  15. अजन्ता की चित्रकला कृतियों में वर्णित कथानक है ?
  16. उत्तर - जातक के


  17. कवि कालीदास किसके राजकवि थे ?
  18. उत्तर - चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य


  19. भारत का राष्ट्रीय पंचांग किस काल पर आधारित है ?
  20. उत्तर - शक काल


  21. भारत में संघीय शासन प्रणाली किस अधिनियम के अंतर्गत प्रारंभ हुई ?
  22. उत्तर - भारत सरकार अधिनियम, 1935


  23. उत्तरी भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासक कौन थी ?
  24. उत्तर - रजिया सुल्तान


  25. हीराकुंड बाँध किस नदी पर बना है ?
  26. उत्तर - महानदी (उड़ीसा)


  27. भारत का प्रथम परमाणु रिएक्टर कौन-सा है ?
  28. उत्तर - अप्सरा


  29. चावल का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन है ?
  30. उत्तर - चीन


  31. गोदावरी नदी का उद्गम बिन्दु कहाँ है ?
  32. उत्तर - नासिक


  33. ग्रीन हाउस गैस कौन-सी है ?
  34. उत्तर - कार्बन डाईऑक्साइड


  35. सबसे गहरा महासागर कौन-सा है ?
  36. उत्तर - प्रशान्त


  37. सागर में बहते हिमखण्ड (आइसबर्ग) के द्रव्यमान के कुल दस भागों में से कितना जल तल के ऊपर होगा ?
  38. उत्तर - एक भाग


  39. किसको पार कर लेने पर एक दिन जुड़ जाता है ?
  40. उत्तर - 180° अंश देशान्तर, पूर्व से पश्चिम को


  41. कोल्लम किस राज्य का तटवर्ती जिला है ?
  42. उत्तर - केरल


  43. मानव रक्त प्लाज्मा में प्रायः पानी की प्रतिशत मात्रा में कितनी भिन्नता होती है?
  44. उत्तर - 80-82


  45. रेशम के कीड़े पालने को क्या कहते हैं ?
  46. उत्तर - सेरीकल्चर


  47. 'सोडियम पम्प' का कार्य कहाँ पर होता है ?
  48. उत्तर - तंत्रिका आवेग में


  49. सिन्द्री, झारखंड में उत्पादित उर्वरक का क्या नाम है ?
  50. उत्तर - अमोनियम सल्फेट


  51. विश्व में सेबों का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश कौन है है ?
  52. उत्तर - सं० रा० अमरीका


  53. सागों में सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व क्या है ?
  54. उत्तर - लोहा


  55. पोलियो किसके कारण से होता है ?
  56. उत्तर - वायरस (विषाणु)


  57. 'पेस-मेकर' का क्या कार्य है ?
  58. उत्तर - दिल की धड़कन प्रारंभ करना


  59. रेफ्रीजरेशन वह प्रक्रिया है, जिससे ?
  60. उत्तर - कीटाणुओं की वृद्धि दर घट जाती है


  61. 'हड़प्पा सभ्यता' का सर्वप्रथम खोजकर्ता कौन थे ?
  62. उत्तर - दायाराम साहनी


  63. फसल चक्र के अपनाने से क्या लाभ होता है ?
  64. उत्तर - भूमि की उत्पादन क्षमता बढ़ जाती है


  65. जर्मेनियम है एक ?
  66. उत्तर - सेमी-कण्डक्टर


  67. बिच्छू का विष कहाँ पर होता है ?
  68. उत्तर - डंक में


  69. न चिपकने वाले खाना पकाने के बर्तनों में कौन-सा लेप चढ़ा होता है ?
  70. उत्तर - टेफलॉन


  71. गोबर गैस में मुख्यतः क्या होता है ?
  72. उत्तर - मीथेन


  73. सिरके (Vinegar) का मुख्य अंग होता है ?
  74. उत्तर - एसिटिक एसिड


  75. सागरीय खर-पतवार (Sea weeds) किसका महत्त्वपूर्ण स्रोत है ?
  76. उत्तर - आयोडीन का


  77. 'प्लास्टर ऑफ पेरिस' जमाने के लिए क्या आवश्यक है ?
  78. उत्तर - जलयोजन द्वारा अन्य हाइड्रेट बनाना


  79. NaOH सूत्र वाले यौगिक का सामान्य नाम क्या है ?
  80. उत्तर - कास्टिक सोडा


  81. 'हीलियम' गैस को गुब्बारों (Ballons) में क्यों भरा जाता है ?
  82. उत्तर - क्योंकि वह वायु से हल्का है


  83. 'बोन ऐश' (Bone ash) में क्या होता है ?
  84. उत्तर - कैल्सियम फॉस्फेट


  85. किडनीस्टोन (पथरी) में मुख्यतः क्या पाया जाता है ?
  86. उत्तर - कैल्सियम ऑक्सेलेट


  87. सबसे न्यूनतम ज्वलनशील रेशा (फाइबर) कौन-सा है ?
  88. उत्तर - कपास ( सूत)


  89. सिंधु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर (बन्दरगाह) कौन-सा है ?
  90. उत्तर - लोथल


  91. 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों' में से कौन-सा सबसे प्रथम स्थापित हुआ ?
  92. उत्तर - आई० आई० टी०, खड़गपुर


  93. जब गरम पानी को अपेक्षतया अधिक तप्त गिलास के ऊपर छिड़का जाता है, तो वह टूट जाता है । इसका क्या कारण है ?
  94. उत्तर - अचानक ही गिलास संकुचित हो जाता है


  95. विद्युत् दीर्घ दूरी तक उच्च वोल्टता ए० सी० में पारंगत होता है । इसका क्या कारण है ?
  96. उत्तर - ऊर्जा की कम हानि होती है


  97. ट्रांजिस्टर के संविचरण में किस वस्तु का प्रयोग होता है ?
  98. उत्तर - सिलिकॉन


  99. यदि धातु प्लेट में वर्तुल विवर है, तो जब प्लेट को तापित किया जाता है, तो त्रिज्या के विवर पर क्या प्रभाव होता है ?
  100. उत्तर - बढ़ता है


Samanya Gyan Question Set - 15