रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया (RBI)

रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया अधिनियम, 1934 के तहत 1 अप्रैल, 1935 को 5 करोड़ की पूंजी के साथ रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया की स्थापना हुई।

RBI की स्थापना केंद्रीय बैंकिंग जाँच समिति की सिफारिश पर हुई।

हिल्टन यंग आयोग की अनुशंसा पर रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया का राष्ट्रीयकरण 1 जनवरी, 1949 को किया गया। इसका मुख्यालय मुंबई में है।

RBI के प्रथम गवर्नर सर ओसबोर्न स्मिथ थे।

स्वतंत्रता के समय के गवर्नर सी डी देशमुख थे। केंद्रीय बोर्ड के अतिरिक्त चार स्थानीय बोर्डों के मुख्यालय मुंबई, कोलकाता, चेन्नई व नई दिल्ली में है।

वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया करेंसी नोट जारी करने के लिए न्यूनतम कोश पद्धति अपनाता है। इस पद्धति में रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया के पास कुल मिलाकर किसी भी समय 200 करोड़ के मूल्य से कम नहीं होने चाहिए जिसमें से न्यूनतम 115 करोड़ का स्वर्ण होना आवश्यक है।