प्राचीन भारत

भारत एक विशाल प्रायद्वीप है, जो तीनों ओर से समुद्र से घिरा है। इसे आर्यावर्त, ब्रह्यावर्त, हिंदुस्तान तथा इण्डिया जैसे नामों से भी जाना जाता है।

प्राचीन भूगोलवेत्ताओं ने इसकी स्थिति के लिए चतुः स्थानसंस्थितम् शब्द का प्रयोग किया था।

भारत की मूलभूत एकता के लिए भारतवर्ष नाम सर्वप्रथम पाणिनी की अष्टाध्यायी में आया है। देश का भारत नामकरण ऋग्वैदिक काल के प्रमुख जन 'भरत' के नाम पर किया गया।

यूनानियों ने भारतवर्ष के लिए इण्डिया शब्द का प्रयोग किया, जबकि मध्यकालीन लेखकों ने इसे देश को हिन्द अथवा हिंदुस्तान नाम से सम्बोधित किया।