विश्व के महासागर

विश्व के प्रमुख महासागर निम्नलिखित हैं :-

  • प्रशांत महासागर विश्व का सबसे बड़ा और गहरा महासागर है, जिसकी आकृति त्रिभुजाकार है। इसका क्षेत्रफल 16,572 करोड़ वर्ग किमी है। इस महासागर में सर्वाधिक गर्त पाए जाते है एवं सर्वाधिक द्वीप भी प्रशांत महासागर में पाए जाते हैं।

  • अटलाण्टिक महासागरयह महासागर संसार का छठा भाग घेरे हुए है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 8.296 करोड़ वर्ग किमी है। अटलाण्टिक महासागर की आकृति अंग्रेजी अक्षर के S जैसी है। अटलाण्टिक महासागर में सेण्ट हेलेना, गुआ तथा बोवेट द्वीप, ज्वालामुखी द्वीप हैं।

  • हिन्द महासागरइसका क्षेत्रफल 7.34 करोड़ वर्ग किमी और औसत गहराई 4000 मी है। यह एक ओर प्रशांत महासागर तथा दूसरी ओर अटलाण्टिक महासागर से मिला है। हिन्द महासागर का सबसे बड़ा द्वीप मेडागास्कर है।

  • आर्कटिक महासागर यह सबसे छोटा महासागर है जिसके अधिकांश भाग पर बर्फ जमी रहती है। इसको छिपता हुआ महासागर भी कहा जाता है। विश्व का सबसे चौड़ा महाद्वीपीय मग्नतट इसी महासागर में है। फराओ कटक तथा स्पिट्सबर्जन इसके महत्वपूर्ण कटक है।