खेल से संबंधित जानकारी

ओलम्पिक खेल

आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन एवं नियंत्रण अंतरार्ष्ट्रीय ओलम्पिक समिति करती है। इस प्रतियोगिता के ध्वज में प्रतीक के रूप में पांच चक्र एक-दूसरे से मिले हुए दर्शाए गए हैं, जो विश्व के पांच महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही विश्वव्यापी खेल भावना के भी सूचक हैं।

ओलम्पिक ध्वज पहली बार वर्ष के एंटवर्प ओलम्पिक खेलों के दौरान फहराया गया। ओलम्पिक खेलों का आयोजन प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल पर ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन ओलम्पिक किया जाता है।

प्राचीन ओलम्पिक खेलों का आरम्भ 776 ई. पू. में हुआ। आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आरम्भ 1896 ई. एथेंस में हुआ।

पैरा ओलम्पिक खेल

पैरा-ओलम्पिक अंतराष्ट्रीय खेलों का एक प्रमुख हिस्सा है। जिसका आयोजन ओलम्पिक खेलों के समापन के पश्चात उसी स्थान पर शारीरिक व मानसिक असमर्थता से युक्त खिलाडियों के लिए किया जाता है।

पहला पैरा-ओलम्पिक खेल का आयोजन वर्ष 1948 में इंग्लैण्ड के स्टॉक मेन्डविले में किया गया था।

राष्ट्रमण्डल खेल

इसकी शुरुआत वर्ष 1930 में हेमिल्टन में हुई थी। प्रत्येक चार वर्ष बाद इन खेलों का आयोजन होता है। इसमें केवल राष्ट्रमण्डल सदस्य देश ही भाग लेते हैं। क्वींस बेटन रिले की शुरुआत वर्ष 1958 के कॉर्डिफ़ राष्ट्रमण्डल खेल से हुई।

पहली बार वर्ष 1934 में भारत ने इस खेल में भाग लिया था। राष्ट्रमण्डल खेलों में पदक जितने वाले प्रथम भारतीय राशिद अनवर थे।

एशियाई खेल

एशियाई खेलों का शुभारम्भ 4 मार्च 1951 को नई दिल्ली में हुआ था। इसका उद्घाटन डाँ. राजेंद्र प्रसाद ने किया इसमें कुल 11 देशों के 489 खिलाडियों ने भाग लिया था।

आर्दश वाक्य एवर ऑनवर्ड़, सदा आगे था। प्रतीक छल्ले के साथ उभरता हुआ सूरज। 2022 एशियाई खेलों का आयोजन हवांग्झु में प्रस्तावित है।