Social And Religious Movement

Social And Religious Movement - Name And Year Of Social And Religious Movement

19वीं सदी को भारत में धार्मिक एवं सामाजिक पुनर्जागरण की सदी माना गया है। इस समय ईस्ट इण्डिया कम्पनी की पाश्चात्य शिक्षा पद्धति से आधुनिक तत्कालीन युवा मन चिन्तनशील हो उठा, तरुण व वृद्ध सभी इस विषय पर सोचने के लिए मजबूर हुए। यद्यपि कम्पनी ने भारत के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप के प्रति संयम की नीति का पालन किया, लेकिन ऐसा उसने अपने राजनीतिक हित के लिए किया। पाश्चात्य शिक्षा से प्रभावित लोगों ने हिन्दू सामाजिक रचना, धर्म, रीति-रिवाज व परम्पराओं को तर्क की कसौटी पर कसना आरम्भ कर दिया। इससे सामाजिक व धार्मिक आन्दोलन का जन्म हुआ। अंग्रेज़ हुकूमत में सदियों की रूढ़ियों से जर्जर एवं अंधविश्वास से ग्रस्त औद्योगिकी नगर कलकत्ता, मुम्बई, कानपुर, लाहौर एवं मद्रास में साम्यवाद का प्रभाव कुछ अधिक रहा। भारतीय समाज को पुनर्जीवन प्रदान करने का प्रयत्न प्रबुद्ध भारतीय सामाजिक एवं धार्मिक सुधारकों, सुधारवादी ब्रिटिश गवर्नर-जनरलों एवं पाश्चात्य शिक्षा के प्रसार ने किया।

सामाजिकव धार्मिक आन्दोलन

  1. ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना कब हुई ❓
  2. उत्तर - 1828 ई.


  3. ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना किसके द्वारा और कहाँ की गई ❓
  4. उत्तर - कलकत्ता में, राजा राममोहन राय


  5. आधुनिक भारत में हिंदू धर्म के सुधार का पहला आंदोलन कौन-सा था ❓
  6. उत्तर - ब्रह्म समाज


  7. ब्रह्म समाज का विरोधी संगठन कौन-सा था जिसने सती प्रथा व अन्य सुधारों का विरोध किया ❓
  8. उत्तर - धर्म सभा


  9. धर्म सभा के संस्थापक कौन थे ❓
  10. उत्तर - राधाकांत देव


  11. सती प्रथा का अंत कब हुआ ❓
  12. उत्तर - 1829 ई.


  13. सती प्रथा के अंत में सबसे अधिक प्रयास किसका रहा ❓
  14. उत्तर - राजा राममोहन राय


  15. ‘आर्य समाज’ की स्थापना कब हुई ❓
  16. उत्तर - 1875 ई., मुंबई


  17. ‘आर्य समाज’ की स्थापना किसने की ❓
  18. उत्तर - स्वामी दयानंद सरस्वती ने


  19. आर्य समाज किसके विरुद्ध है ❓
  20. उत्तर - धार्मिक अनुष्ठान व मूर्ति पूजा


  21. 19वीं सदी में भारतीय पुनर्जागरण का पिता किसे माना जाता है ❓
  22. उत्तर - राजा राममोहन राय को


  23. राजाराम मोहन राय का जन्म कहाँ हुआ ❓
  24. उत्तर - राधानगर, जिला वर्धमान


  25. स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम क्या था ❓
  26. उत्तर - मूलशंकर


  27. राजा राममोहन राय के इंग्लैंड जाने के बाद ब्रह्म समाज की बागडोर किसने संभाली ❓
  28. उत्तर - रामचंद विधावागीश


  29. किसके प्रयासों से ब्रह्म समाज की जड़े उत्तर प्रदेश, पंजाब व मद्रास में फैली ❓
  30. उत्तर - केशवचंद्र सेन


  31. 1815 ई. में कलकत्ता में किसने ‘आत्मीय सभा’ की स्थापना की ❓
  32. उत्तर - राजा राममोहन राय


  33. राजा राममोहन राय व डेविड हेयर हकिस संस्था से जुड़े थे ❓
  34. उत्तर - हिन्दू कॉलेज


  35. थियोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना कब और कहाँ हुई ❓
  36. उत्तर - 1875 ई., न्यूयॉर्क में


  37. थियोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना भारत में कब और कहाँ हुई ❓
  38. उत्तर - 1882 ई., अडयार, मद्रास में


  39. ‘सत्यार्थ प्रकाश’ की रचना किसने की ❓
  40. उत्तर - दयानंद सरस्वती


  41. ‘वेदों की ओर लोटों’ का नारा किसने दिया ❓
  42. उत्तर - दयानंद सरस्वती


  43. ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना कब हुई— ❓
  44. उत्तर - 1896-97 ई., बैलूर (कलकत्ता)


  45. ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना किसने की ❓
  46. उत्तर - स्वामी विवेकानंद


  47. अलीगढ़ आंदोलन किसने चलाया ❓
  48. उत्तर - सर सैय्यद अहमद खाँ


  49. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की नींव किसने डाली ❓
  50. उत्तर - सर सैय्यद अहमद खाँ


  51. ‘युवा बंगाल’ आंदोलन के नेता कौन थे ❓
  52. उत्तर - हेनरी विवियन डेरोजियो


  53. ‘सत्य शोधक समाज’ की स्थापना किसने थी ❓
  54. उत्तर - ज्योतिबा फूले


  55. किस धर्म सुधारक की मृत्यु भारत से बाहर हुई ❓
  56. उत्तर - राजा राममोहन राय


  57. वहाबी आंदोलन का मुख्य केंद्र कहाँ था ❓
  58. उत्तर - पटना


  59. भारत में दास प्रथा को कब अवैध घोषित किया गया ❓
  60. उत्तर - 1843 ई.


  61. भारत में अंग्रेजी शिक्षा की व्यवस्था किसके द्वारा की गई ❓
  62. उत्तर - विलियम बैंटिंक द्वारा


  63. ‘वेदों में संपूर्ण सच्चाई निहित है’ यह कथन किसका है ❓
  64. उत्तर - स्वामी दयानंद सरस्वती


  65. ‘महाराष्ट्र का सुकरात’ किसे कहा जाता है ❓
  66. उत्तर - महादेव गोविंद रानाडे


  67. विवेकानंद किस स्थान पर विश्व धर्म सम्मेलन में प्रसिद्ध हुए ❓
  68. उत्तर - शिकागो


  69. ‘संवाद कौमुदी’ पत्र के संपादक कौन थे ❓
  70. उत्तर - राजा राममोहन राय


  71. ‘तत्व रंजिनी सभा’, ‘तत्व बोधिनी सभा’ व ‘तत्व बोधीन पत्रिका’ किससे संबंधित हैं ❓
  72. उत्तर - देवेंद्र नाथ टैगोर


  73. ‘प्रार्थना समाज’ की स्थापना किसकी प्रेरणा के फलस्वरूप हुई ❓
  74. उत्तर - केशवचंद्र सेन


  75. ‘वामा बोधिनी’ पत्रिका महिलाओं के लिए किसने निकाली ❓
  76. उत्तर - केशवचंद्र सेन


  77. शारदामणी कौन थी ❓
  78. उत्तर - रामकृष्ण परमहंस की पत्नी


  79. ‘कूका आंदोलन’ किसने चलाया था ❓
  80. उत्तर - गुरु राम सिंह


  81. 1956 ई. में कौन-सा धार्मिक कानून पारित हुआ ❓
  82. उत्तर - धार्मिक अयोग्यता कानून


  83. महाराष्ट्र के किस सुधारक को ‘लोकहितवादी’ कहा जाता है ❓
  84. उत्तर - गोपाल हरि देशमुख


  85. ब्रह्म समाज किस सिद्धांत पर आधारित है ❓
  86. उत्तर - एकेश्वरवाद


  87. ‘देव समाज’ की स्थापना किसने की ❓
  88. उत्तर - शिवनारायण अग्निहोत्री


  89. ‘राधास्वामी सत्संग’ के संस्थापक कौन हैं ❓
  90. उत्तर - शिवदयाल साहब


  91. फेवियन आंदोलन का प्रस्तावक कौन था ❓
  92. उत्तर - एनी बेसेंट


  93. 20वीं सदी के आरंभिक दशक में आरंभ होने वाला आंदोलन कौन-सा था ❓
  94. उत्तर - अहरार


  95. ‘भारत समाज सेवक’ की स्थापना कब और किसके द्वारा की गई ❓
  96. उत्तर - 1905 ई., गोपाल कृष्ण गोखले द्वारा


  97. सिक्ख गुरुद्वारा अधिनियम कब पारित हुआ ❓
  98. उत्तर - 1925 ई.


  99. रामकृष्ण परमहंस का मूल नाम क्या था ❓
  100. उत्तर - गदाधर चटोपाध्याय


  101. डॉ. ऐनी बेसेंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष कब बनी ❓
  102. उत्तर - 1917 ई.


  103. शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कब भाग लिया ❓
  104. उत्तर - 1893 ई.


  105. ‘प्रीसेप्टस ऑफ जीसस’ की रचना किसने की ❓
  106. उत्तर - राजा राममोहन राय ने


  107. राजा राममोहन राय की फारसी पुस्तक कौन-सी थी जिसका प्रकाशन 1809 में हुआ ❓
  108. उत्तर - तुहफतुह-उल-मुवाहिदीन


  109. वेदांत कॉलेज की स्थापना किसने की ❓
  110. उत्तर - राजा राममोहन राय ने


  111. राजा राममोहन राय को किसने ‘युग दूत’ कहा ❓
  112. उत्तर - सुभाष चंद्र बोस ने