Corona

क्या है कोरोना वायरस(COVID-19) ?


कोरोना वायरस का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है ।

इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है ।

इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू हुआ था। डब्लूएचओ के मुताबिक, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं। अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है ।

हम आपको इस प्रश्नोत्तरी के जरिए कोरोना से जुडी जरुरी जानकारी दे रहे हैं, जो आम लोगों के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है।

  1. कोरोना वायरस 2019 का पहला केस कहां सामने आया ?
    उत्तर: चीन में वुहान के हुआनान में
  2. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  3. कोरोना वायरस के नये वायरस को अस्थाई रूप से क्या नाम दिया गया है ?
    उत्तर: 2019-nCov
  4. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  5. किसने कोरोना वायरस को ‘अंतर्राष्ट्रीय आपातकाल’ घोषित किया है ?
    उत्तर: विश्व स्वास्थ्य संगठन
  6. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  7. कोरोना वायरस का पहला मामला भारत के किस राज्य में मिला था ?
    उत्तर: केरल
  8. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  9. किस बैंक ने कोरोनावायरस महामारी के चलते ‘आपातकालीन ऋण सुविधा’ की शुरुआत की है ?
    उत्तर: भारतीय स्टेट बैंक
  10. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  11. WHO द्वारा कोरोना वायरस को क्या नाम दिया गया है ?
    उत्तर: COVID-19
  12. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  13. मनुष्य में कोरोना वायरस किस संक्रमण के कारण होता है ?
    उत्तर: श्वास तंत्र संक्रमण
  14. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  15. कोरोना वायरस किस प्रकार का वायरस है ?
    उत्तर: यह आरएनए वायरस हैं
  16. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  17. कोरोना वायरस का सीधा प्रभाव मानव शरीर में कहां पड़ता है ?
    उत्तर: श्वसन तंत्र पर
  18. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  19. कोरोना वायरस की पहचान कैसे की गई ?
    उत्तर: इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप विश्लेषण तकनीक के जरिए वायरस नमूने लिए गए
  20. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  21. कोरोना वायरस किस प्रकार से मनुष्यों में एक से दूसरे में फैलता है ?
    उत्तर: संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से अपने चारों ओर करीब डेढ़ मीटर के लोगों को चपेट में लेता है।
  22. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  23. किस देश ने COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए ‘महामारी रोग अधिनियम 1897’ लागू किया है ?
    उत्तर: भारत
  24. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  25. कोरोना वायरस के गंभीर मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने किस फोर्स का गठन किया है ?
    उत्तर: टास्क फोर्स
  26. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  27. किस देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन का पहला मानव ट्रायल शुरू हुआ है ?
    उत्तर: अमेरिका
  28. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  29. अमेरिका की किस कंपनी ने ‘एजुकेशनल कोरोना वायरस’ वेबसाइट लॉन्च की है ?
    उत्तर: गूगल
  30. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  31. किसने ‘COVID एक्शन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है ?
    उत्तर: WHO
  32. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  33. किस सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने ‘Coronavirus Information Hub’ को लॉन्च किया है ?
    उत्तर: व्हाट्सएप
  34. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  35. भारत के इतिहास में कितनी बार ‘लॉकडाउन’ किया गया है ?
    उत्तर: पहली
  36. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  37. किस देश ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए मात्र 10 दिन में 1000 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया है ?
    उत्तर: चीन
  38. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  39. कोरोना वायरस का नाम कहां से पड़ा ?
    उत्तर: crown-like projection जैसे अनुमानों के कारण
  40. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

कोरोना वायरस (COVID-19) से कैसे करें बचाव:-

  • बीमार लोगों से मिलने पर परहेज करें। यदि खुद बीमार हैं तो डॉक्टर से मिलने के अलावा बाहर निकलने से बचें। खांसी और जुकाम होने पर टिश्यू का इस्तेमाल करें। परिजनों के साथ कम बैठें।

  • घर पर जिन वस्तुओं का रोजाना इस्तेमाल हो रहा है। उनकी सफाई रोजाना करें। कुर्सी, मेज, लाइट के स्विच, दरवाजे और हत्थे को घर के सभी लोग इस्तेमाल करते हैं, इन्हें रोजाना साफ करें।

  • पानी और साबुन का इस्तेमाल करते हुए हाथों को बीस सेकेंड्स तक रगड़कर साफ करें। खाने के पहले और बाद, शौचालय के इस्तेमाल के बाद अवश्य साबुन से हाथ धुलें। ऐसे सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें जिसमें 60 प्रतिशत एल्कोहल हो।

  • परिजनों, रिश्तेदारों और मित्रों को जीवनशैली से जुड़ी सावधानियों के बारे में बताएं। पड़ोसियों के साथ मिलकर आपातकालीन स्थिति की योजना बनाएं। बीमारी की स्थिति में संपर्क करने वाले लोगों की सूची बनाएं और साथ के लोगों के साथ साझा करें।

  • घर पर रहे... स्वस्थ रहे... सुरक्षित रहे